बंगलुरु में दो शख्सों पर प्यार का नशा कुछ इस कदर सवार था कि उसने बड़ा क्राइम कर डाला। चौंका देने वाली बात है कि उसने यह कारनामा गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर जाने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए किया था।
बाइक्स चुराने की वारदातों को अंजाम देने वाले ये दोनों शख्स कॉलेज की पढ़ाई छोड़ चुके हैं।पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने कहा कि चोरी किए गए वाहनों की कीमत 80 लाख रुपए हैं। जिन्हें जेपी नगर, विल्सन गार्डन, संपांगीरमनगर और बानशंकरी, दक्षिण बेंगलुरु जैसे इलाकों से उठाया गया है।
पढ़ें- पहले कार के अंदर प्यार, फिर उसे लेकर फरार, करतूतें कैमरे में कैद
आरोपी रंजीत इलानगोवन उर्फ वांडेल और उनका साथी मरमुत्तु मुनीस्वामी ऊर्फ बाइक राजा की उम्र 21 साल है। जो 2015 में कॉलेज से फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं। ये रागीगद्दा झोपड़ी के निवासी हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सो से 25 बाइक्स चुराई ।