फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विरोध में खड़ी हुई 20 साल की लड़की, गांव वालों ने जिंदा जलाया

Mon, 27 Mar 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
जिंदा जलाया - फोटो : NDTV
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में 20 साल की लड़की को इस बात पर जिंदा जला दिया गया क्योंकि वो पेड़ों के काटने का विरोध कर रही थी। बताया जा रहा है कि रोड निर्माण के काम में पेड़ों से रुकावट आ रही थी। लड़की का नाम ललिता है वो अपने फॉर्म में पेड़ों के काटे जाने के खिलाफ थी। 
विज्ञापन


ये वारदात रविवार को हुई, जब सरपंच और गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर ललिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसको आग के हवाले कर दिया। मीडिया की खबरों के मुताबिक इस हमले में गांव का सरपंच रणवीर सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने रणविर सिंह समेत 10 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

एएनआई को पुलिस अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सरपंच और बाकी लोगों ने लड़की को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्दी ही इस मामले में गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें