फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपहली दुनिया फिर शर्मसार, अभिनेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग

Mon, 07 Mar 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • अभिनेत्री का रेप कर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, शिकायत दर्ज
  • आरोपी प्रेमी भी है संघर्षरत अभिनेता, वारदात के बाद से फरार
विज्ञापन
अभिनेत्री से रेप और ब्लैकमेलिंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायानगरी की मॉडल और छोटे परदे की अदाकारा ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री के मुताबिक उसका प्रेमी रेप का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मिडडे की खबर के मुताबिक पीड़िता मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) की रहने वाली है लेकिन मौजूदा वक्त में वकाड में रहती है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वो अपने 28 वर्षीय प्रेमी संकेत लांडे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता ने संकेत लांडे के अलावा उसके भाई मयूर के खिलाफ भी पुणे के भोसारी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की रेप और मनमर्जी से यौन हिंसा के तहत लगने वाली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वो साल 1993 से संकेत को जानती है। पीड़िता के मुताबिक वो अपने एक खास दोस्त के जरिए संकेत के संपर्क में आई थी। संकेत से उसकी मुलाकातें बढ़ने लगीं। दोनों एक दूसरे पसंद करने लगे। एक दिन संकेत ने पीड़िता से इश्क का इजहार किया। पीड़िता के मुताबिक संकेत के साथ संबंध रखने की उसने एक शर्त रखी थी। वो शर्त थी शादी की।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वो और संकेत दोनों करियर बनाने में बिजी हो गए। लेकिन साल 2013 में संकेत में जब उसे फिर से अपने घर बुलाकर प्यार का इजहार किया तो वो उसकी साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। साथ में रहने के दौरान जल्द ही पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब ये बात संकेत को बताई तो उसने बच्चा गिराने को कहा।

साल 2014 में संकेत फिर से पीड़िता के घर गया और उसे अपने साथ ले आया। दोनों फिर से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

'जल्द ही पीड़िता के गुनहगारों को दबोच लिया जाएगा'

अभिनेत्री से रेप और ब्लैकमेलिंग - फोटो : demo pic
मामले की तफ्तीश कर रही असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रूपावी बोबाडे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी प्रेमी साल 2013 से अब तक लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। लेकिन इस फरवरी में जब संकेत के भाई और बहन उससे मिलने आए तो लिव इन वाली बात जानकर संकेत को अपने साथ ले गए।

संकेत उनके साथ चला भी गया और इस बात की खबर उसने पीड़िता को नहीं बताई। बोबाडे के मुताबिक कुछ दिन बाद संकेत ने अपनी प्रेमिका के लिए कैब बुक की और उसे अपने फार्म आने को कहा।

प्रेमिका के फार्म हाउस पहुंचते ही संकेत ने उसे थप्पड़ मारा और जबरन उसका बलात्कार कर दिया। इस कुकृत्य का उसने वीडियो भी बनाया। संकेत ने उसे धमकी दी कि अगर किसी भी इस बात की भनक लगी को तो रेप का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

इस वारदात से पीड़िता इतनी सहम गई कि जैसे ही संकेत को गहरी नींद में सोते देखा तो फौरन वहां से भाग निकली। पुलिस के मुताबिक अगले दिन संकेत के भाई मयूर ने संकेत लापता होने की बात कहते हुए पीड़िता से फोन पर पूछा कि कहीं उसी ने उसके भाई गायब कर दिया है? 

पुलिस के मुताबिक जल्द ही पीड़िता के गुनहगारों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ये बात भी पता चली है कि संकेत भी एक स्ट्रगलर एक्टर है। वहीं पीड़िता टीवी पर धारावाहिकों में काम करने के अलावा तीन बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें