देशराज 2 मार्च से घर से लापता था। 5 मार्च को उसका शव खेतों से बरामद किया गया था।
- फोटो : Demo Pic
प्रदेश के सोलन जिले में कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बागबानियां में एक कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 5 मार्च को कारोबारी का शव खेतों से बरामद किया था। पुलिस संदिग्ध हालत में मौत बताते हुए 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35)के सिर, मुंह में तेजधार हथियार से चोटों के निशान पाए गए हैं।
इसकी बिनाह पर अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। छानबीन की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि देशराज शराब का सेवन काफी अधिक मात्रा में करता था।
हो सकता है कि शराब पीकर हुआ झगड़ा मौत का कारण बना हो। पोस्टमार्टम में पता चला है कि शराब के सेवन का खुलासा भी हुआ है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
3 सालों से रह रहा था बागबानियां में
पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था।
नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था।
हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।