फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में 'शताब्दी' से टकराया ट्रैक्टर, डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Wed, 18 Oct 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में मुरादाबाद के केमरी थाना क्षेत्र मे रामपुर से काठगोदाम जा रही शताब्दी एक्सप्रेस गंगापुर में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस भिड़ंत में ट्रेन का इंजन और ट्रैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है। हादसे के बाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर लगभग 1 घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन


भिड़ंत के दौरान ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह दहशत में आ गए। स्थिति साफ होने पर यात्रियों की जान में जान आई। लेकिन इस घटना के बाद यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर झेलनी पड़ी। दरअसल, हादसे के बाद ट्रेन के क्षतिग्रस्त इंजन को बोगी से अलग किया गया और बाद में दूसरा इंजन लगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें