बिहार में आपसी रंजिश के चलते शख्स के साथ जो हुआ, उससे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है। राजधानी पटना के 35 किलोमीटर दूर शेरपुर इलाके में 5 बदमाशों ने पवन कुमार पर जानलेवा हमला करने के साथ उसकी जीभ काट दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पेशे से बिजली मिस्त्री पवन को दशहरे के दिन अगवा किया था।
सूत्रों के अनुसार बदमाश पवन को सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से पवन की जीभ काट दी। घर के बाहर घायल हालत में मिले पवन को परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।