फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में डूबे 3 युवक, राप्ती नदी में पलटी नाव

Tue, 22 Aug 2017 10:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 4
राप्ती नदी में डूबे युवक - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवक नदी में बह गए। तीनों उफनाई राप्ती नदी में जुगाड़ की नाव से काफी अंदर चले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से युवकों की खोजबीन शुरू की। एक युवक की लाश निकाल ली गई है। पानी करीब बीस फीट गहरा और नदी में बहाव होने की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन तकियाघाट पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। 

 
विज्ञापन

2 of 4
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राजघाट थाना क्षेत्र के बशंतपुर निवासी अजय कुमार इलाहाबाद बैंक में हैं। उनका बेटा अभिषेक सिंह (19) सेंट एंड्रयूज से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक के साथ पास के ही रहने वाले मोहन वर्मा का बेटा मनीष वर्मा (15) और अब्दुल गनी का बेटा इरशाद (18) मंगलवार को तकिया घाट गए। 

 
विज्ञापन

3 of 4
विलाप करते हुए इरशाद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुबह ग्यारह बजे के करीब तीनों थर्माकोल की नाव लेकर बीस फीट गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शी रजी अहमद और शमशुल ने बताया कि इसी बीच अभिषेक ने मोबाइल निकाला और सेल्फी लेने लगा। इसी चक्कर में अभिषेक का पैर फिसल गया। इससे जुगाड़ की नाव का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गई। इससे तीनों युवक नदी में डूबने लगे। 
मदद की अपील करने लगे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
बचाओ, बचाओ की आवाज भी आई। यह देख इरशाद का भाई नौशाद पानी में कूद पड़ा। उसे तैरना नहीं आता था लेकिन भाई को डूबता देख वह खुद को रोक नहीं सका। हालांकि नौशाद किनारे था, इसलिए आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। बाढ़ के साथ तीन युवकों के बहने की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए और तलाशी अभियान शुरू कराया। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब इरशाद का शव मिल गया। एसपी सिटी विपिन सिंह ने बताया कि तीन लोग डूबे थे। एक का शव मिला है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें