फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार की तीन किशोरियों की हत्या, दो के शरीर पर तेजाब के निशान

Sun, 28 Aug 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन
मीरगंज के गांव सैंजना से शुक्रवार दोपहर में लापता बतायी गईं तीन चचेरी-तहेरी बहनों की लाशें गांव से दस किलोमीटर के दायरे में भाखड़़ा नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों से मिली हैं।
विज्ञापन


तीनों की हत्या की गई है और दो के शरीर और चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। एक लाश सुबह मिली थी। पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह डूबना बताया गया है हालांकि उसके भी नाक से खून बह रहा था।

तीनों की उम्र उम्र 13 से 15 साल थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लेकर घर तक छानबीन की लेकिन हत्याकांड की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घरवालों ने शक के आधार पर गांव के ही एक युवक समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस हालात देख कर करीबियों पर भी संदेह कर रही है।
विज्ञापन

तीनो घर वापस नहीं आईं

तिहरा हत्याकांड
घर वालों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ग्राम बेनीराम की 15 वर्षीय बेटी पिंकी, उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन प्रीति पुत्री महेंद्रपाल कश्यप और तहेरी बहन शारदा पुत्री ओमकार कश्यप शौच के लिए घर से निकली थीं लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आईं।

परिवार के लोगों ने खेतों में लड़कियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया। इसके बाद शाम को परिवार वाले टाइप की हुई तहरीर लेकर थाना मीरगंज पहुंच गए। पुलिस ने तीनों लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया।

शनिवार की सुबह सैंजना गांव से तीन किलोमीटर ग्राम बलेही के प्रधानपति वीरपाल सिंह ने शाही पुलिस को सूचना दी कि भाखड़ा नदी में एक लड़की की लाश तैर रही है।

चेहरे और हाथ को तेजाब से जलाया गया

तिहरा हत्याकांड
सुबह करीब 9.30 बजे एसओ शाही हरचरन सिंह फोर्स को लेकर पहुंच गए। गोताखोंरों की मदद से लाश को नदी से निकाल गया। शव की पहचान शारदा के तौर पर हो गई।

पुलिस ने शारदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इसी बीच दो और लाशें नदी में तैरने की सूचना मिली लेकिन उस वक्त गोताखोर लाशें नहीं ढूंढ पाए। आठ घंटे बाद करीब सात बजे शाम को एनएच 24 पर गोला गांव के पास रेलवे पुल के नीचे नदी में प्रीति की लाश मिली।

वहीं से कुछ दूरी पर पैगा नगरी गांव के पास पिंकी का शव भी नदी किनारे मिल गया। दोनों के चेहरे और हाथ को तेजाब से जलाया गया है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

हत्या की वजहें साफ नहीं

तिहरा हत्याकांड
परिवार के लोगों ने गांव के ही युवक राजू शर्मा और स्वजातीय चार लोगों छत्रपाल, राजेंद्र पुत्रगण परमेश्वरी कश्यप, सोनू पुत्र रामकुमार कश्यप और कुंवरपाल पुत्र छत्रपाल कश्यप पर तीनों नाबालिग बहनों की अपहरण के बाद हत्या करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है।

मौके पर भारी फोर्स छानबीन कर रही है। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन इसकी वजह साफ नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें