फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए छोटी उम्र में बड़े कारनामे, हिस्ट्री जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 17 Sep 2017 12:03 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अभी उम्र ही कितनी है। अपनी तो वो पढ़ाई करते हैं, लेकिन ये लोग छोटी उम्र में बड़े कारनामे करते हैं। इनका इतिहास जानकार आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 
विज्ञापन


शौक पूरा करने के लिए तीन छात्र लुटेरे बन गए। शुक्रवार की दोपहर शाहपुर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की दो मोबाइल, स्कूटी बरामद हुई हैं। उन्होंने दो घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पढ़ें:- गर्लफ्रेंड को घुमाने और उनकी डिमांड पूरी करने वाले दिवानों ने उड़ाई पुलिस की नींद, गिरफ्तार 

सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने संगम चौराहे के पास स्कूटी सवार तीन किशोरों को पकड़ लिया। उनकी पहचान फातिमा बाईपास रोड निवासी शिवम श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना निवासी झंगती निवासी हर्षित त्रिपाठी, गोरखनाथ, हड़हवा फाटक निवासी विजय गुप्ता के रूप में हुई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
तलाशी के दौरान उनके पास से लूट की दो मोबाइल, स्कूटी बरामद हुई। तीनों ने बौलिया में लूट की वारदात को स्वीकार किया। सीओ ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाला हर्षित त्रिपाठी जेल रोड पर किराए की मकान में रहता है, जबकि शिवम आईटीआई का छात्र है। 

पढ़ें:-एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

दोनों की दोस्ती इंटर के छात्र विजय गुप्ता से हुई। विजय ही पीछे बैठकर लूट की घटना को अंजाम देता था। तीनों शौक पूरा करने के लिए लूट करने लगे। स्कूटी हर्षित के बहन की बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें