फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लड़के को गन प्वाइंट पर उठा ले गए बदमाश, जमकर पीटा और बाल मुड़वाकर छोड़ा

Sat, 16 Sep 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लड़के से मारपीट करते कार सवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के पारा के मोहान रोड पर शनिवार दिन-दहाड़े कार सवार बदमाशों ने जिम संचालक अर्शित तिवारी को असलहे के बल पर अगवा कर लिया। कार में मारपीट करते हुए बदमाश उसे कृष्णानगर ले गए और एक मकान में ले जाकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इस बीच अर्शित के भाई अमन ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंच गई। बदमाशों ने अर्शित के सिर के बाल व मूंछे मुड़वाकर उसे काकोरी मोड़ पर छोड़ दिया और भाग गए। अमन ने पारा थाना में तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को मारपीट व अपहरण की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।

इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी आशियाना के एलडीए कॉलोनी निवासी विश्वजीत, कृष्णानगर के आजादनगर भिलावां में रहने वाला अनिल सिंह व उनका एक साथी है। तीनों शनिवार सुबह मोहान रोड पर शारदा अस्पताल के पास रहने वाले अर्शित तिवारी के जिम पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिम में मौजूद अर्शित के भाई अमन ने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचा निकालकर तान दिया। उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश अर्शित को खींचकर बाहर ले आए और अपनी कार में बैठा लिया। अर्शित ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। अपहरण की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए।

पारा पुलिस मौके पर पहुंची और जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में बदमाश अर्शित को मारपीटकर खींचते हुए कार में ले जाते हुए दिख रहे हैं। अमन ने बताया कि वह बदमाशों में शामिल विश्वजीत और अनिल को पहचानता है। उससे विश्वजीत के घर का पता लेकर पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दी चेतावनी, तो छोड़ा, खुन्नस में थे बदमाश

- फोटो : amar ujala
पुलिस ने परिवारीजनों से विश्वजीत को फोन कराकर अर्शित को सकुशल छोड़ने की चेतावनी दी। इस बीच बदमाशों ने अर्शित के सिर के बाल व मूंछे नाई से मुड़वा दी थीं। पुलिस के घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही विश्वजीत व उसके साथी अर्शित को काकोरी मोड़ पर छोड़कर भाग निकले। अमन की तरफ से केस दर्ज करके पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

दोस्त से झगड़े को लेकर हुई कहासुनी से खुन्नस में थे बदमाश
अर्शित ने बताया कि आरोपी विश्वजीत और अनिल से उसके एक दोस्त का झगड़ा हुआ था। अर्शित बीच में पड़ा तो बदमाश उससे खुन्नस रखने लगे। एक बार पहले भी बदमाशों ने अर्शित से मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच झगड़े की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हो सकता है कि लड़की को लेकर दोनों आपस में लड़ रहे हों। आरोपियों के पकड़े जाने पर असली वजह सामने आएगी।

कृष्णागनर ले जाकर पीटा और मुड़वाए बाल
अर्शित ने बताया कि बदमाश उसे कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में ले गए। यहां एक सुनसान स्थान पर लात-घूंसों से पिटाई करते हुए बाल व मूंछे मुड़वा दीं। इसके बाद बदमाशों ने कार छोड़कर सफारी गाड़ी ले ली। सफारी कार में उनके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। उसे पीटते हुए बंथरा ले जाया गया। इस बीच पुलिस का फोन आने पर बदमाश उसे काकोरी मोड़ पर छोड़कर भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें