फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण की आड़ में 3 महीने के मासूम की चढ़ाई बलि, छत पर मिला कटा सिर

Fri, 02 Feb 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के अगले दिन अंधविश्वास आड़ में एक मासूम की बलि चढ़ाने का खौफनाक मंजर सामने आया है। हैदराबाद में तीन महीने के मासूम का कटा हुआ सिर छत पर बरामद किया गया है। वारदात को अंजाम हैदराबाद के चिल्कानगर में दिया गया और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मासूम का धड़ अभी भी लापता है और पुलिस को शक है कि अंधविश्वास में मानव बलि को अंजाम दिया गया है। रचाकोंडा पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस ये भी नहीं पता लगा पाई है कि मासूम लड़का है या लड़की।

रचकोंडा के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि उबर ड्राइवर राजाशेखर गोड़ के घर की छत पर मासूम का सिर मिला है। राजाशेखर गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबर 2 बजे उसने छत पर सिर को पड़ा देखा और इसके बाद पुलिस को फोन करके बुलाया। गौड़ ने बताया कि उसने पहले भी अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों को अपने पास होते देखा था। इससे पहले भी उनकी छत पर नींबू और दूसरी चीजें को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें