उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती के दिनदहाड़े अपहरण ने सनसनी फैला दी। दो बाइक पर आए तीन युवक पीड़िता के घर में घुसे और परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से ले गए। सरेआम हुई इस तरह की घटना ने यूपी की लचर कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक की बहन का युवती के भाई से प्रेम संबंध था और वह उसके साथ भाग गई है। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अपहरण की घटना को अंजाम दिया।