फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की का रेप, आरोपी के बेटे ने मदद कर पुलिस तक पहुंचाया

Sun, 19 Mar 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया गया है। रेप की इस वारदात में ऐसे कई मोड़ आए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने रेप के आरोप में पीड़िता के ब्वॉयफ्रेंड और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


केस में सबसे अहम यह था कि इनमें से एक आरोपी के बेटे ने पीड़िता की हालत पर तरस खाकर उसे पुलिस के पास पहुंचाया और वापस घर छोड़ा भी। पालदी पुलिन ने इस आरोप में ब्वॉयफ्रेंड दिनेश ठाकोर, संजय रावत और कालौश सिंह को गिरफ्तार किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लड़की अपने घर में प्रेम प्रसंग के पता चल जाने की वजह से घर नहीं आ रही थी। दरअसल, वो अपने ब्वॉयफ्रेंड दिनेश ठाकोर से मिलने गई थी। उसकी भाभी को दोनों के रिश्ते का शक था। लेकिन ये शक यकीन में तब तब्दील हो गया जब साक्षी (बदला हुआ नाम) के ब्वॉयफ्रेंड का कॉल भाभी के पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के घर में पता चलने पर घबराई पीड़िता

डेमो पिक
​भाभी ने दिनेश के बारे में जब फोन करके साक्षी से पूछा तो वह घबरा गई। साक्षी को डर था कि अब उसके पूरे परिवार को इसकी जानकारी लग जाएगी। घबराई साक्षी बस स्टैंड पर जाकर बैठ गई और यहीं से उसकी जिंदगी तबाह होने के हालात बन गए।

यहां संजय रावत आया और लड़की को नौकरी का बहाना देकर अपने साथ ले गया। उसने अपने एक कमरे पर साक्षी का बलात्कार किया। इसमें उसकी मदद कलौश सिंह ने भी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें