आमतौर पर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक चोर ने अजीबो-गरीब तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई के सरकारी विभाग से चोर ने करीब 75 हजार का सामान चोरी किया, लेकिन इसके साथ ही एक सॉरी का नोट भी छोड़ गया है।
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि इलाके के पशुपालन कार्यालय से शनिवार को सामान चोरी किया गया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार कार्यालय से तीन कंप्यूटर समेत एक फोटोकॉपी मशीन गायब की गई है और इस चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को स्टाफ काम पर लौटा।