मुंबई के वसई में चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने घर में जबरन घुसने और चोरी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। चौंका देने वाली बात है कि दोनों एक डॉक्टर के घर में ग्रील तोड़कर घुसे और दोनों ने दो दिन तक घर में पार्टी की।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जिस डॉक्टर के घर में यह घटना हुई है, उनका नाम प्रशांत (64) है और वह काफी दिन से बाहर गए हुए थे। जब पड़ोसियों ने वसई स्थित उनके बंगले में चोरों की गतिविधियों को देखा तो पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी राजकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। निषाद के खिलाफ जबरन घर में घुसने और चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।