दो स्थानों से महिला और युवक लापता
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में एक महिला लापता हो गई। इसके अलावा बसा टीकरी गांव से युवक गायब है। बसा टीकरी निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसका बेटा 22 जुलाई को घर से खेत में गया था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी बरामदगी की मांग की। इसके अलावा कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी महिला सात जुलाई को लापता हो गई। उसके पति ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने कहा लापता युवक और महिला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
धोखाधड़ी कर बैंक से रुपये
निकालने पर भाई पर मुकदमा
बागपत। सिसाना गांव निवासी शहनाज का निकाह मुजफ्फरनगर के हाजीपुर गांव में हुआ है। उसने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया उसके भाई ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर मां के बैंक के खाते से 1.25 हजार रुपये निकाल लिए है। पता चलने पर विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतारू है। उसने आरोपी के खिलाफ की मांग की। इस मामले में आरोपी अयूब के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।