बेंगलूरू में दिल दहला देने वाली रोड-रेज घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने मासूम को जलाकर मारने की कोशिश की है। तीन साल के मासूस अली शाहिर को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक 14 साल के लड़के से जिद उसे कितनी भारी पड़ सकती है।
बताया जा रहा कि मासूम ने सनकी लड़के की बाइक को रास्ता नहीं दिया था और इसी बात पर वह इतना बौखला गया कि उसने अली को जलाकर मारने की कोशिश की। इस दर्दनाक हमले में मासूम अली के कंधे, पीठ और कान पर गहरी चौटें आई हैं।
रास्ता न मिलने पर चिल्लाया और फेंकी जलती हुई बोतल
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
बच्चे के पिता का नाम मोहम्मद रहीम और मां का नाम यश्मीन है और वह पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है। पिता ने बताया कि सोमवार को भी अली अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच बच्चे ने मासूमियत में रास्ता नहीं दिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह एक बड़ी गलती है जो उसे भारी पड़ सकती है। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी अपने साथ पेट्रोल की बोतल ला रहा था और बाइक के गर्म होने की वजह से उसमें आग लग गई।
इस बीच मासूम अली बीच में आ गया और उनसे चिढ़े रहने वाले बाइकर ने जली हुई बोतल उसके ऊपर फेंक दी। पिता ने कहा कि तीन साल के बच्चे को कैसे पता होगा कि वह क्या कहना चाहता है, लेकिन इस तरह का बर्ताव कोई कैसे कर सकता है। पुलिस ने इसे रोड-रेज का मामला करार दिया है और जांच की जा रही है।