फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का सवाल हल न करने पर टीचर ने 8 साल के मासूम के गले में डाल दी छड़ी

Sat, 14 Apr 2018 03:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से एक शिक्षक की बर्बरता का सिहराने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी कक्षा का एक छात्र गणित का सवाल हल नहीं कर पाया तो गुस्साए शिक्षक ने लकड़ी का बेंत उसके मुंह में अंदर तक घुसेड़ दिया। जिससे मासूम की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार को नासिक में पड़ने वाले पिंपलगांव के एक स्कूल में हुई थी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि छात्र की गलती केवल इतनी थी कि वह गणित का सवाल हल नहीं कर सका। बेंत से छात्र की श्वास नली और ग्रास नली बुरी तरह प्रभावित हो गईं जिस कारण वह कुछ बोले पाने में सक्षम नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक जब टीचर ने बेंत घुसाई तो छात्र का दम घुटने लगा और उसके गले से खून आने लगा जिस कारण वह दर्द से छटपटाते हुए जमीन पर गिर गया। 

पुलिस अधिकारी एस बी मेथरे ने बताया कि घटना से सभी छात्र डर गए और कक्षा से बाहर चले गए। कुछ देर बाद स्कूल अधिकारी कक्षा में पहुंचे और छात्र को इलाज के लिए राशिन स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और पुणे के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छात्र अभी आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिला परिषद स्कूल के टीचर चंद्रकांत सोपान शिंदे के खिलाफ छात्र पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तार नहीं हो पाई है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें