राजस्थान के उदयपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक अध्यापक ने अपनी ही साथी अध्यापिका की हत्या कर दी। बाद में आरोपी अध्यापक ने अपने हाथ की नसें भी काट लीं। मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक ऋषभदेव की लोहारवाड़ा निवासी नीलम कस्बे एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। इसी स्कूल में शिक्षक आरोपी पीयूष की सुबह स्कूल के बाहर ही नीलम से बहस हुई और इस बीच पीयूष ने चाकू के कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
नीलम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी शिक्षक ने भी बाद में आवेश में आकर अपने हाथ की नस काट ली। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।