फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Odisha : SVU ट्रक से टकराई, शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की मौत, सात घायल

Tue, 22 Feb 2022 02:33 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

शादी समारोह से अपने घर लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। हादसा सोमवार की देर रात केसिंगा थाना क्षेत्र में तुर्लखमन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 217 पर हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के कालाहांडी जिले में शादी समारोह से लौट रही एक एसयूवी ट्रक से टकरा गई। हादसा सोमवार की देर रात केसिंगा थाना क्षेत्र में तुर्लखमन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 217 पर हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


11 लोग थे सवार
बोलांगीर जिले के पीपलपदार क्षेत्र में शादी समारोह में शिरकत करके परिवार वापस अपने घर सिसेकेला लौट रहा था। एसयूवी  में 11 लोग सवार थे। सोमवार रात हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को पास के केसिंगा सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए सभी को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल बच्चे को बुर्ला रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें