फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वाला वीडियो वायरल, सूरत में बढ़ा तनाव

Tue, 21 Mar 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
अंबेडकर मूर्ति
विज्ञापन
सूरत के भातर क्षेत्र में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बढ़ गया है। विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय दलित संगठन ने सब्जी विक्रेताओं के ऊपर हमला बोल दिया। इस हमले में उत्तर प्रदेश के निवासी विक्रेताओँ को निशाना बनाया गया।  
विज्ञापन


शनिवार के बाद से इस वीडियो पर हिंसा की ये दूसरी घटना है इससे पहले शहर में प्रदर्शनकारियों ने एक राज्य परिवहन बस को आग लगा दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीम सेना के सदस्य जय भीम का नारा लगाते हुए 10 सब्जी विक्रेताओं पर डंडा लेकर टूट पड़े और उनके ठेले भी पलट दिए। एक पीड़ित सुरेश कुमार पटेल के बताया कि उपद्रवी 25 की संख्या में थे। वो आसपास की सोसाइटी के ही रहने वाले थे। 

उसने बताया कि सबसे पहले वो मेरे पास आए और पूछने लगे कि क्या मैं उत्तर प्रदेश का हूं। मैरे हां कहने पर वो मेरी पिटाई करने लगे। उन लोगों ने कहा कि हम हमारे नेता अंबेडकर का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुरेश ने आगे बताया कि इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विवादित वीडियो झारखंड का है। भीम सेना के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें