रैगिंग का शिकार हुआ पीड़ित और उसकी मां
- फोटो : NDTV
देश में भले ही रैगिंग के खिलाफ कठोर नियम तय किए गए हो, इसके बावजूद केरल के कोट्टायम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर छात्रों के साथ हुई क्रूरता का मामला सामने आया। केरल में कई छात्रों को रैगिंग के नाम करीब 6 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। दरअसल, सीनियर छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित छात्रों से 6 घंटे तक पुशअप जैसे शारीरिक कसरत करवाए।
इतना ही नहीं उन्हें जबरन जहरीली शराब भी पिलाई। इस पूरे आरोप में दो दलित छात्र भी थे, जिनमें से एक पीड़ित की किडनी खराब हो गई। हालात ये हो गए कि इस बर्बरता की वजह से पीड़ित छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। किडनी पर गंभीर चोटें के कारण पीड़ित छात्र को कई दिनों तक त्रिसुर के एक हॉस्पिटल में डायलिसिस पर रहना पड़ा। छात्र की अबतक तीन बार डायलिसिस हो चुकी है।