केरल के कन्नूर में बीजेपी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या के बाद हालात बिगड़ गए हैं और इसी के चलते कन्नूर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। बीजेपी ने कार्यकर्ता की हत्या के लिए सीपीएम को जिम्मेदार ठहराया है।
बताते चलें कि दो दिन पहले जिले में सत्तारुढ़ सीपीएम के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। इसी को बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या को बदला लेने का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता का नाम रेमित है और पुलिस मामले की गंभीरता जांच में जुट गई है।