राजस्थान में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक बेटे ने अपनी 82 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल,
अलवर जिले के शाहजहांपुर में एक बेटे ने अपनी 82 साल की मां को इतना मारा की उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की मां लकवा बीमारी से पीड़ित थीं। आरोपी शिक्षक है। आरोपी के भतीजे ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। यह घटना 18 जनवरी की है। घटना के बाद आरोपी ने बिना किसी को बताए मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया, उसके बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
<iframe width="560" height="315" src="http://videocdn.amarujala.com//embed/1EHWL58" frameborder="0" allowfullscreen=""></iframe>