फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में चलती कार से महिलाओं पर किया एसिड अटैक

Mon, 07 May 2018 06:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के पंडितिया रोड इलाके में रविवार रात को चलती टैक्सी से हुए एक एसिड हमले में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी। इस मामले में अब तक न तो हमलावरों की शिनाख्त हुई है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया जा सका है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक चलती टैक्सी में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक खिड़की से एसिड फेंकना शुरू किया। एक महिला ने बताया कि वह अपनी मित्र के साथ रात लगभग नौ बजे घर लौट रही थी। उसी समय पीले रंग की एक टैक्सी नजदीक पहुंची और उसके ड्राइवर ने हाथ बाहर निकाल कर कोई तरल पदार्थ हमारी ओर फेंक दिया। इससे मेरे चेहरे पर तेज जलन होने लगी।

 मैं चिल्लाते हुए घर की ओर भागी और वहां ठंडे पानी से चेहरा साफ किया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद घायलों को पहले रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल और फिर एसएसकेएम ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सबको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण) मीराज खालिद ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। टैक्सी का तो पता चल गया है लेकिन उसका ड्राइवर फरार है। रबींद्र सरोवर थाने में एक मामला दर्ज कर अभियुक्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें