फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे ने किया शारीरिक शोषण, फेसबुक से शुरू हुई कहानी

Thu, 11 May 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। ये आरोप पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश वर्मा के बेटे आकाश वर्मा पर लगा है। बताया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की युवती ने शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण किया। युवती ने पीएम, सीएम समेत आला अफसरों को फोटो के साथ शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के एक कस्बा निवासी युवती का मई 2011 में फेसबुक पर चैटिंग के दौरान जनपद निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश वर्मा के पुत्र आकाश वर्मा से हुआ। उस समय आकाश वर्मा नोएडा के सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था। वर्ष 2016 में कोर्स पूरा होने के दौरान उसकी युवती से मित्रता और गहरा गई। आरोप है कि इस दौरान आकाश अक्सर कोलकाता जाकर एक महीने में दस से पंद्रह दिन तक युवती के पास रुकता था, इस दौरान शारीरिक संबंध भी बने। दोनों के संबंधों की युवती के परिजनों को भी जानकारी हो गई थी।

युवती का आरोप है कि आकाश ने उससे शादी का वादा किया था। आकाश ने उससे कहा था कि पिता तिलहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके जीतने के बाद वह शादी कर लेगा। लेकिन उसके पिता चुनाव हार गए। इसके बाद उसने किनारा करना शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि उसके पिता ने इस संबंध में अवधेश वर्मा से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
विज्ञापन


आरोप है कि आकाश के परिजनों ने लिव इन रिलेशनशिप प्रकरण को पूर्णतया समाप्त करने के इरादे से आकाश की शादी की प्लानिंग शुरू कर दी। इधर, युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और डीएम शाहजहांपुर को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि यदि आकाश वर्मा ने उसके साथ बेवफाई करके कहीं और शादी की तो इस स्थिति में वह और उसके माता पिता जिंदा रहना पसंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें