एक छात्रा ने सिर्फ फेसबुक के लिए जान दे दी। ऐसा क्या हुआ जो एक छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। जानिए मरने से पहले छात्रा ने व्हाट्सएप स्टेटस पर क्या लिखा।
घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की है। हाबरा थाने के मनसाबाड़ी की रहने वाली छात्रा हर समय फेसबुक पर लगी रहती थी। इस बात को लेकर उसके भाई ने उसे डांट लगा दी थी। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
पढ़ें:- युवक ने लगाई फांसी, घरवाले बोले- 'ब्लू व्हेल के जाल में फंसकर दी जान'
मृतक के परिजनों ने बताया कि छात्रा ने नया मोबाइल खरीदा था। इसके बाद उसे मोबाइल की लत लग गई। उसने मोबाइल के चक्कर में खाना-पीना छोड़ दिया था, पढ़ने में भी ध्यान नहीं लगा रही थी। वह स्कूल तक नहीं जाना चाहती थी।