फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की छत काटकर लूटे थे 5.78 करोड़, नासा ने सेटेलाइट से पहचाने डकैत 

Tue, 28 Aug 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Train Loot
विज्ञापन

तमिलनाडु पुलिस ने सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस में हुई 5.78 करोड़ रुपए की लूट का मामला घटना के दो साल बाद सुलझा लिया है। नासा की मदद से ये मामला सुलझाया गया है। पुलिस की सीआईडी शाखा ने नासा की सैटेलाइट तस्वीरों को देखा। जांच में पता चला कि डकैत मध्यप्रदेश और बिहार के थे।

विज्ञापन

 
संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। मामले में 11 अपराधियों के शामिल होने का शक है। लुटेरों की यह गैंग उत्तर भारत में हुए कई अपराधों में शामिल रही है।

पुलिस का दावा है कि इनको जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना तब हुई थी जब ट्रेन सलेम और वृंदाचलम स्टेशनों के बीच एक जगह सिग्नल मिलने का इंतजार कर रही थी। लुटेरों ने ट्रेन की छत काटकर आरबीआई के 5.78 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे सामने आया था मामला-

- 8 अगस्त, 2016 को आरबीआई ने ट्रेन से 342 करोड़ रुपये सलेम से चेन्नई भेजे।

- लुटेरों ने ट्रेन के कोच में दाखिल होने के लिए उसकी छत पर छेद किया था। और कोच में उतरने के बाद 5.78 करोड़ रुपये लूट लिए।

- ट्रेन में हुई चोरी का पता आरबीआई और रेलवे कर्मियों को घटना के सात घंटे बाद चला। जब सलेम-चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।

- जांच के प्रारंभिक दौर में ही मामले को सरकारी रेलवे पुलिस से सीबी-सीआईडी की स्पेशल टीम को सौंप दिया गया।

- जिसके बाद सीबी-सीआईडी की टीम ने करीब 2 हजार लोगों से पूछताछ की। जिनमें रेलवे कर्मी, पुलिसकर्मी, केटरर्स और एक निजी पार्सल कंपनी के कर्मचारी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें