फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Myntra के CEO के घर से एक करोड़ की चोरी का खुलासा

Thu, 21 Sep 2017 10:59 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
Myntra ceo
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले बेगलुरू में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Myntra के सीईओ अनंत नारायण के लावेल्ले रोड स्थित घर से 1 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा हो गया है। सीईओ के घर की नौकरानी ने पुलिस की गहन पूछताछ के बाद चोरी करने का जुर्म कबूल लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी नौकरानी भवानी मुप्पुदाती (25) ने बताया कि उसने अपने प्यार के खातिर इस चोरी को अंजाम दिया था। उसने आगे बताया कि चोरी किए सारे जेवरात उसने अपने मंगेतर सुरेश कुमार और उसकी सहायक पुष्पा को प्लान के मुताबिक सौंप दिए थे।

पढ़ें: बेंगलुरू में Myntra के सीईओ के घर में हुई 1 करोड़ की चोरी

आरोपी नौकरानी पुलिस की गिरफ्त में है और सरेश कुमार अपनी सहयोगी के साथ फरार है। पुलिस बाकी के दोनों आरोपी की तलाश में है। सीईओ की 6 सितंबर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई थी।
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने घर की नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस के बारिकी से सवाल करने पर नौकरानी ने सब उड़ेल दिया। नौकरानी से पूछताछ के बाद पता चला कि सुरेश सीईओ का पूर्व ड्राइवर था जो मार्च में जॉब छोड़कर चेन्नई में शिफ्ट हो गया था। 
विज्ञापन

नौकरानी ने छोड़ दी थी नौकरी लेकिन...

Myntra CEO
चेन्नई जाने के बाद भी सुरेश आरोपी नौकरानी से नजदीकी बनाता रहा। भवानी ने पुलिस को बताया कि उसने सीईओ के घर से नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया था लेकिन आरोपी सुरेश ने उसे अक्टूबर तक रुके रहने को कहा।

पुलिस ने नौकरानी से सात सितंबर को चोरी के मामले में पूछताछ की थी। अगले दिन नौकरानी भवानी ने आरोपी सुरेश को 25 कॉल की जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, भवानी को पिछले शनिवार चेन्नई में हिरासत में लिया गया था।  पुलिस ने बताया कि वह वहां अपने प्लान के मुताबिक गई थी।

पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग: 16 हजार की ठगी, सैमसंग जे7 की जगह ये क्या भेज दिया

बता दें कि आरोपी नौकरानी और सुरेश नवंबर में शादी करने वाले थे और शादी के बाद उनका विदेश जाने का प्लान था जिसके लिए उन्होंने इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया था।

भवानी ने पुलिस को बताया कि चोरी का प्लान सुरेश का था और वह अपने प्यार के लिए ऐसा करने पर सहमत हुई थी। पुलिस ने बताया कि सीईओ के अपने परिवार साथ बाहर टूर पर जाने के बाद डुप्लीकेट चाबी से नौकरानी ने घर में हाथ साफ कर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें