फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-30 लाख रुपये समझकर लूटा बिजनेसमैन का बैग, खोला तो मिले 5 रुपये

Fri, 10 Aug 2018 02:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की राजधानी में पांच चोरों ने कुछ हफ्तों से एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया हुआ था। उन्होंने योजना बनाई कि अगर वह उसका बैग चुरा लेंगे तो उनमें से प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये मिल सकते हैं। लेकिन जब उन्होंने वो बैग चुराया जो बिजनेसमैन रोज अपनी फैक्ट्री से लेकर घर जाता था तो प्रत्येक चोर के हिस्से में महज एक-एक रुपये आया।

विज्ञापन


पुलिस में मामले की शिकायत होते ही बुधवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं शहादरा जिला पुलिस द्वारा अन्य तीन की तलाश जारी है। उनके खिलाफ जो धाराएं लगी हैं उनके तहत अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है।

बताया जा रहा 43 वर्षीय बिजनेसमैन शहादरा में फोम और जैकेट मटीरियल की फैक्ट्री चलाता है। वहीं घटना का मास्टरमाइंड इख्तेयार खालिद (35) मौजपुर के पास जैकेट बनाने की फैक्ट्री चलाता है। खालिद बिजनेसमैन का नियमित ग्राहक था।
विज्ञापन


शहादरा की डीसीपी मेघना यादव के मुताबिक खालिद को पता था कि बिजनेसमैन रोज अपने घर लाखों रुपये लेकर जाता है। जिसके बाद उसने उस बैग को चोरी करने की योजना बनाई। खालिद ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर बिजनेसमैन का बैग चोरी करने के बाद उसे मारने की योजना भी बनाई। उन्हें लगा कि उसके बैग में 25-30 लाख रुपये होंगे। लेकिन उस बैग में केवल 5 रुपये ही निकले। बिजनेसमैन ने पहचान न बताने की शर्त पर कहा कि उसके बैग में केवल कपड़े और टिफिन था जिस कारण वह फूला हुआ लग रहा था।

डीसीपी ने आगे बताया कि जब रात के 9:30 बजे बिजनेसमैन स्कूटर से अपने घर पहुंचा तो आरोपी तीन मोटरसाइकलों पर सवार होकर आए और उसका स्कूटर और बैग छीन लिया। लेकिन बैग में उन्हें केवल पांच रुपये का सिक्का ही मिला। स्कूटर को भी बाद में बरामद कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दो चोर तो पकड़े लिए गए हैं। वहीं अन्य तीन की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें