फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को महंगा पड़ा हुड़दंग मचाना, सात दिन जेल भेजा

Fri, 10 Aug 2018 01:14 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने पर अक्सर पुलिस शराबियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है। लेकिन, यहां सिरमौर में एक पुलिस कर्मचारी को शराब के नशे में हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस कर्मी को न केवल पूरी रात हवालात में गुजारनी पड़ी बल्कि अदालत में पेश करने के बाद उसे सात दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अब सात दिन तक उसे सेंट्रल जेल नाहन में रहना होगा। पुलिस कर्मी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 114 और 115 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामला जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट का है। बुधवार रात को एक कांस्टेबल नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहा था। किसी जागरूक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी तो उसे थाना लाया गया।

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल को रात भर हवालात में रखा गया। वीरवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे सात दिन के लिए नाहन जेल में रहने की सजा सुनाई गई। इतना ही नहीं, अदालत ने पुलिस कांस्टेबल पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन


जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में दो दिन और जेल में काटने होंगे। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि कुछ अरसे पहले लाइन में ड्यूटी के दौरान अपने घर गए कर्मियों को भी एसपी सिरमौर ने पकड़ा था।

जिस पर उन्हें पुलिस लाइन से नाहन शहर तक रूट मार्च की सजा दी गई थी। थाना का रिसीवर साइड में रखकर आराम से सोने वाले कर्मचारी का एक दिन का वेतन भी काटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें