फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, युवक के दूसरी शादी करने पर प्रेमिका ने किया बखेड़ा

Wed, 18 Oct 2017 11:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक युवती को गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर युवक उसका रेप करता रहा। जब युवक ने शादी से इनकार किया तो युवती ने ऐसा कांड किया कि गांववाले सन्न रह गए। जानिए युवती ने क्या किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के चायल की है। चरवा इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी युवक ने आबरू लूट ली। साल भर युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। इधर युवक के शादी करने की भनक युवती को चली तो उसने घर पहुंच बखेड़ा कर दिया। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर 6 महीने तक किया रेप, गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया बदला

बिरादरी की पंचायत भी युवक उसके साथ सात फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुआ। बुधवार को पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एक गांव की युवती का साल भर पहले पड़ोसी से प्रेम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

child rape
दो-चार मुलाकातों में दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। शादी करने का झांसा देकर युवक उसकी अस्मत से खेलता रहा। दोनों के बीच साल भर मनमानी का खेल चला। सप्ताह भर पहले युवक के शादी करने की जानकारी युवती को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। 

पढ़ें:- रेप के आरोप में एक और बाबा गिरफ्तार, छात्रा को आशीर्वाद देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

युवती का दुस्साहस देख लोग सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच हुई बिरादरी की पंचायत में भी युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। प्रेमी की दगाबाजी से खफा युवती बुधवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें