नशे में धुत एक युवक मासूम का अपहरण कर गन्ने खेत में ले गया, उसने यहां रेप की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की। पढ़ें पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। महेवागंज में नशे में धुत 20 वर्षीय युवक ने शौच को जा रही पांच वर्ष की बच्ची को अगवा कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म की कोशिश की। विफल रहने पर वहशी ने मासूम के शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई।
पढ़ें:- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम
पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र की महिला ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला युवक उसी के गांव का है। बमुश्किल छूटकर रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसके कपड़े खून से सने थे।