फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट और फेसबुक पोस्ट में ये बताई वजह

Tue, 03 Oct 2017 12:21 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों के साथ जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐसा क्या हुआ जो एक सिपाही ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, उसके बाद  सुसाइड नोट लिखा, फेसबुक अकाउंट अपडेट किया, फिर खुद को उड़ा लिया। जानिए सुसाइड नोट क्या वजह बताई है। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान की उदयपुर जिले की है। देबारी इलाके में आरएसी की 12 वीं बटालियन के सरकारी क्वार्टर में राजस्थान पुलिस के जवान ने पहले अपनी पत्नी को सर्विस राइफल से गोली मारी। उसकी मौत के बाद उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस जवान हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था। 

पढ़ें:- अरहर के पौधों को उठाते ही नीचे निकला कुछ ऐसा, सिहर उठा पूरा इलाका

जनाव मनजीत कुमार ने मरने से पहले सुसाइड लिखा। इसमें मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है। हालांकि मौत की वजह का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मरने से पहले कांस्टेबल मंंजीत सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा कि मम्मी-पापा हमें माफ करना। मानसिक तनाव के चलते वह दोनों पति-पत्नी खुदकुशी कर रहे है। आप दाेनों बच्चों और खुद का ध्यान रखना।
विज्ञापन

मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला
मृतक जवान ने अपना फेसबुक अकाउंट अपडेट करते हुए लिखा। जिसमें सुसाइड के बारे में कमेंट करते हुए लिखा कि बाय-बाय सुसाइड मी एंड माय वाइफ। इस पर किसी ने कमेंट भी किया। जिसके बाद जवान ने जवाब देते हुए लिखा कि पूरे होश हवास में कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि जब वो ड्यूटी से लौटा तो सबसे पहले उसने अपने दोनों छोटे बच्चों को पड़ोसियों के घर भेज दिया। उसके बाद उसने अपनी सर्विस राइफल से अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखा। इस नोट में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। उसके कुछ देर बाद गोली मारकर उसने खुद को उड़ा लिया। 

पढ़ें:- पहले बांके से काटा, मन नहीं भरा तो की और खतरनाक दरिंदगी

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सर्विस राइफल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें