यौन उत्पीड़न से परेशान होकर पुणे की एक किशोर लड़की ने बहादुरी भरा कदम उठाया। पुलिस के कहने पर लड़की ने आरोपी को पुलिस के पास बुलाया और गिरफ्तार करवाया। 17 साल की शिकायकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक अंकल के घर आना वाला एक लड़का उसको परेशान करते हैं।
साथ ही उसने कहा की स्कूल जाते समय वह उसको रोज परेशान करता है। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने उसको जेल में भेजने का फैसला किया। लड़की की शिकायत के बाद शनिवार रात को येरवाडा पुलिस ने गणेश ढमढेरे को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय गणेश ढमढेरे अपने एरिया में उपद्रवी को तौर पर जाना जाता है। येरवाडा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक एस ढाडकेन ने बताया कि एक स्कूल जाती लड़की ने शिकायत की। जो ढमढेरे के अंकल से आगे वाले घर में रहती है। वह अक्सर अपने अंकल से मिलने आता था तो लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था।
वह लड़की को आते-जाते छोड़ता रहता था। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि शूरूआत में किशोर लड़की ने ढमढेरे की हरकतो को अनदेखा किया, लेकिन धीरे-धीरे ढमढेरे की छेड़छाड़ बढ़ती गई। वह लड़की को रास्ते में रोकने लगी और साथ घूमने के लिए परेशान करने लगा। अगर लड़की ने पहले शिकायत नहीं की होती तो वह ओर गलत कदम उठा सकता था। लड़की की शिकायत के बाद 19 मई से येरावडा पुलिस ढमढेरे को ढूंढने में लगई हुई थी, मगर घर से लापता ढमढेरे को को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा।