फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने पत्थर से मारकर की साथी की हत्या

Mon, 10 Jul 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे की येरवडा जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की पत्थर से वार करके हत्या कर दी। हत्या करने की यह घटना जेल के ‘बी’ यार्ड में हुई। मृतक सुखदेव अपहरण के आरोप में चार साल की सजा काट रहा था। जबकि आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा है। 
विज्ञापन


मृतक अहमदनगर के विलाद गांव का रहने वाला था। आपको बता दें कि जेल के रसोईघर में दोनों एक साथ काम करते थे। यहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

जब ये घटना हुई तो सुखदेव अपने परिवार को एक पत्र लिख रहा था। इस हत्या के मामले में कांस्टेबल बबन खंडू ताके ने मुंबई के दिनेश सुरेश डाबडे के खिलाफ येरवाडा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि हम ज्यादा जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें