प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा को प्रैक्टिकल परीक्षा का फॉर्म भरवाने के बहाने स्कूल में बुलाया। आरोपी ने अकेली छात्रा के साथ हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। गौरीबाजार इलाके में प्रैक्टिकल परीक्षा का फॉर्म भरवाने के बहाने प्रधानाचार्य ने एक नाबालिग छात्रा को स्कूल बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। छात्रा के घरवालों ने सोमवार शाम थाने में जाकर केस दर्ज कराया।
पढ़ें:- अस्पताल में दलित महिला से चेकअप के बहाने घिनौनी हरकत
आरोपी प्रधानाचार्य फरार बताया जा रहा है। एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी गांव के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। रविवार को प्रधानाचार्य ने उसे प्रैक्टिकल परीक्षा का फॉर्म भरवाने के नाम पर कॉलेज बुलाया था।
छात्रा भाई के साथ कॉलेज पहुंची। प्रधानाचार्य ने छात्रा के भाई को फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेजकर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की। सहमी छात्रा भाई से भी कुछ न कह सकी और उसके साथ घर लौट गई।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
घर पहुंचकर उसने मां से आपबीती बताई। तब घरवाले थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर बांकी गांव निवासी प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव के खिलाफ दुराचार, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पढ़ें:- चाकू की नोंक पर लड़की ने अपने से बड़े लड़के का किया रेप, फिर VIDEO किया वायरल
घटना के बाद से आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।