रायन स्कूल के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या को लेकर तीसरे दिन भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
वहीं रयान स्कूल की कवरेज के विरोध में पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने उनपर जमकर लाठीचार्ज किया।
#WATCH: Media targeted by Haryana Police; ANI personnel Naveen Yadav & Vinod Kumar lathicharged during coverage of #Ryan protest in Gurugram pic.twitter.com/sbawpa42x2
— ANI (@ANI) September 10, 2017
रविवार को एक बार फिर अभिभावक गुरुग्राम के रायन स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। ऑफिस के शीशे तोड़ दिए।
Haryana: Locals protesting over death of 7-year-old Pradyuman set ablaze liquor shop close to #RyanInternationalSchool in #Gurugram pic.twitter.com/mPPWtK3NdP
— ANI (@ANI) September 10, 2017
इसके बाद गुस्साई भीड़ स्कूल के पास स्थित एक शराब के ठेके पर पहुंच गई और उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया है। परिजनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। #Gurugram Police lathi charge people protesting outside #RyanInternationalSchool over death of 7-year-old Pradyuman pic.twitter.com/HpJnXhqoUZ
— ANI (@ANI) September 10, 2017
स्कूल के बाहर इकट्ठा परिजनों में एक ज्योति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि वो चल रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं। वो चाहते हैं प्रद्युमन को न्याय मिले और इसके लिए सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। वहीं हरियाणा के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अगर बच्चे के माता पिता तैयार नहीं होंगे तो हरियाणा सरकार किसी भी एजेंसी से जांच करवाने को तैयार है।
Agar mata-pita jaanch se santusth nahi honge toh kisi bhi agency se Haryana gvt jaanch karane ko tayar hai: Haryana Education Min #Gurugram pic.twitter.com/GvrwPYtI9q
— ANI (@ANI) September 10, 2017