फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता से पुलिस ने पूछा, 'किस शख्स से मिला ज्यादा मजा'  

Thu, 03 Nov 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
केरल में गैंगरेप के एक  मामले पर पुलिस ने जिस तरीके से पीड़िता से पूछताछ की है वह विवादित हो गया है। गैंगरेप के खिलाफ शिकायत करने पहुंची पीड़िता से पुलिस ने पूछा कि वारदात के दौरान उसे किस शख्स से ज्यादा मजा मिला। दरअसल, चर्चित मलयालम डबिंग आर्टिस्ट भाग्य लक्ष्मी ने गैंगरेप पीड़िता की आपबीती को अपने फेसबुक पर बयां करके सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


भाग्य लक्ष्मी ने ही अपने पोस्ट में पुलिस की पूछताछ का सच लोगों के सामने लाया है। बता दें कि लक्ष्मी ने केरल के थ्रिस्सूर में रहने वाली पीड़िता के साथ हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ आवाज उठाई है और उसे न्याय दिलाने की मुहिम चलाई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार न्याय मिलने की उम्मीद खो चुकी पीड़िता ने दो हफ्ते पहले ही लक्ष्मी से बातचीत की। उसने अपने साथ हुए हादसे की पूरी वारदात भाग्य लक्ष्मी से बयां की।

महिला की उम्र 35 से 40 साल है और उसके पति के चार दोस्तों ने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। चौंका देने वाली बात है कि इस घिनौने अपराध में एक स्थानीय नेता भी शामिल है।बताते चलें कि भाग्य लक्ष्मी का पोस्ट वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री दफ्तर हरकत में आया है। दफ्तर ने भाग्य लक्ष्मी से बात करके पीड़िता के केस में जांच का वादा किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी बोला किस मर्द के साथ आया ज्यादा मजा

अपने पोस्ट की शुरुआत में भाग्य लक्ष्मी ने लिखा कि जो भी इसे पढ़ेगा उसे यह सिनेमा की कहानी लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उसने बताया कि पति के दोस्तों को वह भाई मानती थी, लेकिन दो साल पहले उन लोगों ने उसका रेप किया। रेप का खुलासा न हो इसके लिए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं रेप का वीडियो बनाकर रखा ताकि उसे ब्लैकमेल करके इस काले सच को एक राज ही रखा जा सके।

महिला की तरफ ने पोस्ट में लिखा गया कि, 'मेरी शिकायत के आधार पर चारों दोस्तों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। जहां मुझसे ऐसे सवाल किए गए जिनका जवाब देने में शर्म महसूस हो रही थी।  पोस्ट में लिखा गया कि पुलिस ने यहां तक पूछ डाला कि चारों में से किस मर्द के साथ ज्यादा खुशी मिली। शायद मेरे साथ ऐसा इसलिए किया जा रहा था क्योंकि मेरे पास दरिंदों के जुर्म को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं थे।'
विज्ञापन

महिला बोली है निर्भया को ऐसे सवालों का सामना नहीं करना पड़ा

पीड़िता के दर्द को बयां करते हुए पोस्ट में आगे लिखा गया, 'महिला ने भाग्यलक्ष्मी को कहा कि अच्छा हुआ निर्भया, सौम्या और जीशा की मौत हो गई, नहीं तो उन्हें भी ऐसी पूछताछ की वजह से मानसिक दौर से गुजरना पड़ता।' भाग्य लक्ष्मी ने पोस्ट में आगे बताया, 'वह अपने साथ हुए इस भयानक हादसे से इतनी डर गई कि उसने अपने पति को भी इस बारे में नहीं बताया।

मैंने (भाग्य लक्ष्मी) पीड़िता ने दो हफ्ते पहले बात की थी और पोस्ट डालने से पहले उससे पूछा कि अगर इसके खिलाफ फेसबुक पर आवाज उठाई जाए तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं। पीड़िता ने हां कहा और बोला कि वह किसी से नहीं डरती बस उसे न्याय चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें