फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर लड़कियों को भेजता था दुबई, कई राज्यों में फैला है जाल

Mon, 16 Oct 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को झांसा देने और उनको दुबई भेजने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लड़कियों को झांसा दिया जाता था। इनका नेटवर्क यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी फैला है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने करेली के शहनवाज को गिरफ्तार किया है। शहनवाज के खिलाफ शहर की ही एक शादीशुदा महिला ने शिकायत की थी कि उस पर निकाह करने और दुबई जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- मैट्रिमोनिअल साइट पर मिले, फिर शादी के नाम पर महिला के साथ करता रहा ये काम

शहनवाज इविवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। इसमें तीन और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। करैली में गौसनगर निवासी शहनवाज पुत्र अंसार अहमद ने फेसबुक पर ईशान और अर्पित शर्मा के नाम से आईडी बना रखी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इलाहाबाद के अलावा लखनऊ, दिल्ली, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की करीब 11 युवतियों से उसने दोस्ती की।
विज्ञापन


उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इनमें से दो युवतियों का पासपोर्ट बनवाकर उन्हें दुबई भिजवा दिया गया। शहर में जार्जटाउन की एक शादीशुदा महिला को भी शहनवाज ने अर्पित शर्मा बनकर अपने जाल में फंसा लिया। महिला के साथ अक्सर वह घूमने जाता था। यह सब करीब छह महीने तक चला।
विज्ञापन

दुबई से शहनवाज के खाते में आई रकम

इधर एक महीने से वह लगातार युवती पर निकाह करने के लिए दबाव डाल रहा था। साथ में पासपोर्ट बनवाकर दुबई चलने के लिए भी कहता। कुछ दिनों तक तो महिला टालती रही। दो सप्ताह पहले शहनवाज ने उसके साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी तो वह घबरा गई।

युवती ने पूरी जानकारी एसएसपी आनंद कुलकर्णी और एसपी क्राइम बीके मिश्रा को दी। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को मामला सौंपा। सेल ने शहनवाज के फेसबुक और मोबाइल का रिकार्ड खंगाला तो उसमें कई सनसनीखेज खुलासे खुले हैं। जिनकी क्राइम ब्रांच विस्तार से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने युवती की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर शहनवाज को जार्जटाउन पुलिस को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- रांची से तस्करी कर ले जाई जा रहीं थी लड़कियां, चेकिंग की भनक लगी तो ट्रेन से हो गई गायब 

क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि शहनवाज के खाते में दुबई से कई लाख रुपये आए हैं। यह राशि किसने भेजी है और इस राशि को भेजने के पीछे क्या मकसद रहा है, इस बारे में विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह रकम भारत से भेजी जाने वाली युवतियों की एवज में मिली होगी। हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की एक-एक युवती को दुबई भेजे जाने की जानकारी मिली है।

एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि ‘साइबर सेल को शहनवाज के तीन और साथियों की तलाश है। ये युवक शहनवाज के दोस्त हैं, जो कि उसके हर गलत काम में साथ रहते हैं। शहनवाज के पकड़े जाने के बाद से वह फरार हैं और उनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। शहनवाज के मोबाइल से दुबई के नंबर मिले हैं, उनकी गहनता से जांच हो रही है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें