आरोपी नीतीश शर्मा (ब्लू ड्रेस में)
- फोटो : mid-day
वेडिंग प्लानर और फैशन डिजाइनर से एकतरफा प्यार में वो जुर्म कर बैठा आशिक, पुलिस भी एकबारगी हैरान रह गई।मुंबई में अंबोली पुलिस ने अदिति नागपाल की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि एक युवक अपनी गाड़ी से उनके आने-जाने पर नजर रखे हुए था और रास्ते में परेशान कर रहा था। मुंबई के अंधेरी स्थित वेडिंग प्लानर और फैशन डिजाइनर अदिति नागपाल (38) ने आरोपी की गाड़ी होंडा सिविक की नंबर प्लेट अपने फोन पर क्लिक कर लिया था।
आरोपी की पहचान आईटी पेशेवर नीतीश शर्मा के रूप में की गई है। अंबोली पुलिस ने नागपाल की शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया।पुलिस को नंबर प्लेट देखकर पहली नजर में संदेह हुआ कि ये नंबर प्लेट गलत है क्योंकि उसमें एक अक्षर गायब था। सही नंबर का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारी नंबर प्लेट बनाने वालों के पास पहुंचे और पाया कि साकिनाका में एक आदमी ने नंबर प्लेट बदलवाया था, जिसका सही नंबर एमएच 02 बीपी 2163 थी।
पूरी संख्या मिलने के बाद, पुलिस ने नंबर का पता लगाया जिसका पता मलाड पश्चिम के एक घर का था, वहां से पुलिस ने आरोपी नीतेश शर्मा को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि शर्मा शादीशुदा है लेकिन अपनी पत्नी से अलग रहता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "हमने नागपाल कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें मंगलवार की दोपहर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"