उसे क्या पता था कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ जाएगा। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके साथ ऐसा कांड किया पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए क्या किया।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। छतारी थाना क्षेत्र के गांव पंडावल के रहने वाले शहाबुद्दीन का शव 15 अक्तूबर को अलीगढ़ के जवां इलाके में काली नदी के किनारे मिला था। जब पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पढ़ें:- बीवी पर था अवैध संबंधों का शक, 4 साल के बेटे ने यूं बयां की मां की हत्या की दास्तां
एसपी देहात प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि छतारी थाना क्षेत्र के गांव पंडावल निवासी रशीद पुत्र हबीब ने गत 13 अक्तूबर को अपने चचेरे भाई शहाबुद्दीन पुत्र छोटे खां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन बाद यानि 15 अक्तूबर को शहाबुद्दीन का शव अलीगढ़ के जवां क्षेत्र स्थित काली नदी के किनारे बरामद किया गया था।
मदद को आगे आए पड़ोसी
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नाजरीन और आरोपी भूरा के बीच अवैध संबंध थे, जिसका शहाबुद्दीन विरोध किया करता था। विरोध करने पर ही शहाबुद्दीन को रास्ते से हटाने के लिए भूरा ने अपने साथी जयप्रकाश के साथ उसकी हत्या की साजिश रची थी।
पढ़ें:- गन्ने के खेत में बह रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
पुलिस ने मंगलवार देर शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूरा ने पूछताछ में बताया कि आठ अक्तूबर की देर रात उसने अपने साथी जयप्रकाश के साथ शराब पी थी। इसके बाद देर रात को वह दोनों शहाबुद्दीन के घर में घुस गए, वहीं शहाबुद्दीन की पत्नी छत पर निगरानी कर रही थी।
इस दौरान दोनों आरोपियों ने दुपट्टे से शहाबुद्दीन का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को काली नदी के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।