फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को अपशब्द कहे तो सिपाही ने भाई को रॉड से पीटकर मार डाला

Sun, 27 Aug 2017 10:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते हुए परिजन
विज्ञापन
हापुड़ के श्रीनगर मोहल्ले के निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल सुधीर ने उधार रुपये न देने और पत्नी को अपशब्द कहने पर शनिवार रात अपने छोटे भाई युद्धवीर (40) की सोते समय सिर पर राड मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल राड व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की बड़ी बहन मालती दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने की प्रभारी हैं। पिता जबर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। 

एएसपी राम मोहन सिंह के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपी सुधीर ने कार फाइनेंस कराई थी। कार की किस्त समय से जमा नहीं होने पर बार-बार नोटिस आ रहे थे। किस्त जमा करने के लिए ही बीती रात सुधीर ने युद्धवीर से 40 हजार रुपये उधार मांगे थे।
विज्ञापन


इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच युद्धवीर ने आरोपी की पत्नी के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे वह आक्रोशित हो गया। युद्धवीर के सो जाने पर आरोपी ने उसके सिर में लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें