फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप 6 साल तक बेटी का करता रहा रेप, मां देती थी मुंह न खोलने की धमकी

Sat, 14 Jan 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में एक 12 साल की मासूम के साथ यौन शोषण की वारदात सामने आई है। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं उसका पिता ही है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक पिता अपनी बेटी का करीब 6 साल से रेप करता आ रहा था।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि रिश्तों को तार-तार करने वाली इस जघन्य घटना में पापी पिता के साथ मासूम की मां भी शामिल थी। जब भी पिता लड़की का रेप करता तो वह मासूम मां से शिकायत करती थी। लेकिन वह पिता के खिलाफ पुलिस के पास जाने के बजाय बेटी को धमकी देती थी कि अगर बाहर किसी के सामने मुंह खोला तो वह ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन

प्रेग्नेंट होने पर मां ने घर से निकालने की कोशिश की 

बताया जा रहा है कि बच्ची के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलने पर उसने अपनी बेटी को घर से बाहर निकालने की हर कोशिश की। रोज-रोज मर कर जी रही लड़की से आखिर में जब ये बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पुलिस को इस पूरे मामले की खुद ही जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वकाड़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें