फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी का खुलासा, जवान औरतों का शौकीन है पीटर मुखर्जी

Thu, 21 Jul 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्यांकाड में जेल की हवा खा रहे पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई गवाह के रूप में सामने आईं पीटर की पूर्व पत्नी ने कहा कि पीटर के पास नैतिकता जैसी कोई चीज नहीं है। वह अपने जीवन में कई महिलाओं से संबंध बना चुका है। पीटर हमेशा ही लेट नाइट पार्टीज और जवान महिलाओं का शौकीन रहा है।

उन्होंने दावा क‌िया कि यही एक कारण था, जिसकी वजह से उन्होंने पीटर से रिश्ता तोड़ लिया था। सीबीआई ने बुधवार को पीटर की पूर्व पत्नी को गवाह के तौर अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर की पूर्व पत्नी को इंद्राणी ने धमकाया था

मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के जज एचएस महाजन ने पीटर को गवाह के बयानों की कॉपी देने से पहले सीबीआई अधिकारियों को कहा कि कॉपी से गवाह की तस्वीर हटा दी जाए। इतना ही नहीं अदालत ने इस गवाह को पर्याप्त सुरक्षा देने के लिए भी सीबीआई को निर्देश दिया।

पीटर की पूर्व पत्नी ने बतौर गवाह अदालत को बताया कि पीटर से तलाक लेने पीटर जब उसने से मिला तो वह इंद्राणी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिलवाया था। इसके बाद पीटर ने बताया कि था कि वे दोनों शादी करने की सोच रहे हैं। इस पर उसने पीटर को शुभकामनाएं दीं और गुस्से में कहा, 'तुम नहीं सुधरोगे।' पीटर की पूर्व पत्नी ने कहा कि उस वक्त उन्हें लग रहा था कि पीटर दूसरी महिलाओं की तरह ही इंद्राणी के साथ भी करेगा और वह उससे शादी नहीं करेगा।

इसके बाद इंद्राणी ने एक बार उसे फोन कर कहा ‌कि पीटर के साथ उनका जो भी लेना-देना हो, निपटा लें और इसके बाद अनावश्यक पैसे की डिमांड न करें। इस पर उन्होंने इंद्राणी को गुस्से में कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दे। हालांकि, चरित्रहीनता के इन आरोपों को पीटर के वकील मिहिर घीवाला ने सिरे से खारिज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें