फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक है मोबाइल का बुखार: सरेआम युवक का कत्ल, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 23 Jun 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन ने लोगों की जिंदगी को सुविधाजनक तो बनाया है लेकिन लोगों पर जिस कदर इसका बुखार चढ़ रहा है वह खतरनाक है। पचासों लोगों की भीड़ के सामने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। लोग युवक की जान बचाने की बजाए मोबाइल पर वीडियो बनाते रह गए।
विज्ञापन


मामला कर्नाटक के मैसूर शहर का है। यहा एक रोडवेज बस स्टैंड में सैकड़ों लोग खड़े थे। इन्हीं लोगों के सामने दो युवक आपस में भिड़े हुए थे। दोनों एक दूसरे पर प्रहार कर रहे थे। दोनों युवक करीब आठ मिनट तक लड़ते रहे लेकिन  भीड़ ने न तो इस बारे पुलिस को सूचित करने या उन्हें छुड़ाने की कोई जहमत नहीं उठाई।

लोगों की इस मूर्खता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिले पुलिस अधिकारी हरकत में आए हैं और युवक के हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़की को लेकर की गई हत्या

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी युवक बुधवार को करीब साढ़े चार बजे शाम को मैसूर रोड बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी एक युवक सुनील ब्यादराहाली गांव के धनुष से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।

सुनील विजयनगर का रहने वाला बताया जा रहा है जो अपने दोस्त के साथ था। सुनील और उसके दोस्त ने धनुष से एक लड़की के बारे में कुछ सवाल किए और उसको मारना शुरू कर दिया।

तीनों लोगों के बीच करीब 10 मिनट तक लड़ाई होती रही। इसी बीच सुनील ने धनुष के पेट में चाकू भोंग दिया जिसे वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर तड़पने के बाद धनुष की मौत हो गई और आरोपी युवक सैकड़ों की भीड़ होने के बावजूद भी वहां से भाग गए।

घटना की जानकारी होने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को बताया तब जाकर धनुष के घर वालों को जानकारी हुई। 
देखें घटना का वीडियो->
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें