फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार की ऐसी सनक, लड़की को चाकू से मार कर किया घायल

Mon, 26 Dec 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
मुंबई के भयांदर में एक युवक पर एक तरफा प्यार की सनक इस कदर हावी हो गई कि वो जिस लड़की को हद से ज्यादा प्यार करता था, उसे ही खत्म करने की कोशिश की। इस आरोप में 20 साल के मनीष राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जोकि किसी भी तरीके से लड़की को हासिल करना चाहता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लड़की पर अपने और उसके परिवार के सामने चाकू से कई वार किए। लड़की पर वार करने के बाद परिजन तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लड़की के परिजन समझाने आए लेकिन गुस्से में कर दिया हमला 

मनीष, रानी (बदला हुआ नाम) को लंबे समय से पसंद करता था। रानी मुलुंद की रहने वाली है और भयांदर में अपने रिश्तेदारों से अक्सर मिलने आया करती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मनीष, रानी से प्यार करने लग गया और उसपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब रानी ने उसके इस प्रोपोजल को ठुकरा दिया।

घटना के दिन मनीष और रानी के परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन मनीष ने अपने बैग से बड़ा चाकू निकाला और रानी पर वार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें