मुंबई के थाणे में दो नाबालिगों ने महज 3 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया खबरों के अनुसार गिरफ्तार हुए नाबालिग लड़की के पिता से करीब 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहे थे। लेकिन, पैसे इकट्ठे नहीं होने पर आरोपियों ने बच्ची का गला घोंट दिया और फिर उसकी लाश को टुकड़े कर फेंक दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों नाबालिगों की उम्र 16 और 17 साल है और उनमें से एक बच्ची के पड़ोस में ही रहता है।
बच्ची के माता पिता ने 5 दिसंबर को जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन में उसके गुम होने की रपट लिखवाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने नशीली दवाई की मदद से बच्ची को अगवा किया और अगले दिन ही मोबाइल चार्जर की लीड से बच्ची का गला घोंट दिया।