फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: इंफोटेक पार्क में काम करने वाले एक और इंजीनियर की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 04 Feb 2017 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के इंफोटेक पार्क में काम करने वाले इंजीनियरों के साथ वारदातों का मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक 23 साल के इंजीनियर के सुसाइड का मामला सामने आया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में काम करने वाले अभिषेक कुमार ने अपने किराए के मकान पर पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभिषेक ने गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप होने की वजह से यह कदम उठाया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक अभिषेक अपने दोस्तों के साथ अपार्टमेंट में था। उसने सोने का बहाना लगाकर कमरे को अंदर से बंद कर लिया। 

इस बीच अभिषेक के रूममेट्स को उसके एक दोस्त ने फोन करके कहा कि वो अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रहा है। रूममेट्स ने कमरे को खोलना चाहा लेकिन वह अंदर से बंद था। वो भागकर खिड़की की तरफ गए तो उन्होंने अभिषेक की लाख को पंखे से लटका हुआ पाया। अभिषेक को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले दोस्त को तस्वीर भेजी!

बताया जा रहा है कि जिस दोस्त ने रूममेट्स को सुसाइड की जानकारी दी थी, उसे अभिषेक ने अपने सुसाइड की तस्वीर भेजी थी। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा कि ये मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अभिषेक के दोस्त और रूममेट्स का बयान ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

​बता दें कि हिंजेवाड़ी के राजीव गांधी इंफोटेक में काम करने वाले इंजीनियरों की मौत सुर्खियों में बनी हुआ है। इससे पहले 29 जनवरी को के रासिला राजू नाम (25) की इंजीनियर को गार्ड ने कथित तौर पर केबल की तार से मौत के घाट उतार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें