फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हनीट्रैप में फंसाकर हुई थी एनआरआई बिजनेसमैन की हत्या, दो लोग गिरफ्तार 

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 06 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई बिजनेसमैन चिगुरुपति जयराम की हत्या - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा बेस्ड एनआरआई बिजनेसमैन चिगुरुपति जयराम की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक रियल एस्टेट एजेंट और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जयराम को कर्ज न चुका पाने के कारण हनी ट्रैप करके मारा गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी राकेश रेड्डी है। वारदात में उसका साथ उसके ड्राइवर श्रीनिवास ने दिया था।



55 वर्षीय जयराम कोस्टल बैंक के डायरेक्टर थे। वह 31 जनवरी को विडयवाड़ा के पास स्थित एक नेशनल हाइवे पर अपनी गाड़ी के पीछे वाली सीट पर मृत मिले। इस मामले में पुलिस ने जयराम के रिश्तेदारों सहित कई लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस का कहना है कि वह 4 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुका पाए, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।


जयराम एक तेलुगु चौनल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे और कुछ दिन पहले ही अमेरिका से हैदराबाद आए थे। रेड्डी जब उनसे पैसे मांग रहा था तो उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।


इसके बाद आरोपी ने जयराम से एक अन्य व्हाट्सएप नंबर से संपर्क किया, जिसपर किसी महिला की डीपी लगी थी। जब बातचीत शुरू हुई तो जयराम से कहा गया कि वह अकेले जपबली हील्स आएं। जब वह वहां आए तो रेड्डी और उसका ड्राइवर उनपर हावी हो गए और प्रताड़ित करने लगे। रेड्डी ने ब्याज सहित 6 करोड़ रुपये की मांग की। जयराम के पास केवल 6 लाख रुपये थे। मारपीट में जयराम के सिर में चोट आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


आरोपी जयराम की गाड़ी को दूसरी दिशा में ले गया और नेशनल हाईवे के पास छोड़ दिया। ताकि ऐसा प्रतीत हो कि जयराम का एक्सीडेंट हुआ है। हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे से विभिन्न टोल गेट पर लगे सीसीटीवी से पुलिस ने सबूत जुटाए। रेड्डी ने फिर रास्ते में गाड़ी रोककर शराब भी खरीदी, जिसकी बोतलें गाड़ी से पुलिस ने बरामद की थीं।


पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच जारी रखेंगे ताकि उन्हें पता चल सके कि इस हत्या के मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next